English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
वि० [सं० लघुक, प्रा. लहुक वर्ण विपर्यय से पुं० हिं० ‘हलुक’] [स्त्री० हलकी] १. जो तौल में अपेक्षाकृत अधिक भारी न हो। कम भारवाला। ‘भारी’ का विपर्यय। जैसे—यह पत्थर हलका है तुम उठा सकते हों। २. आनुपातिक दृष्टि से कुछ कम या थोड़ा। ३. जो अपने मान, मूल्य, वेग, शक्ति आदि के मानसिक या साधारण स्थिति से कुछ कम या घट कर हो। जैसे—हलका दर्द, हलका बुखार, हलका रंग, हलकी सरदी। ४. जिसमें उग्रता, तीव्रता आदि साधारण से कुछ कम या घटकर हो। जैसे—हलकी चोट, हलका वार। ५. (व्यक्ति) जिसके स्वभाव में गम्भीरता, सौजन्य आदि अपेक्षाकृत कम हों। ओछा। तुच्छ। ६. (कथन या बात) जिसमें गुरुत्व या शालीनता अपेक्षया कम हो। जैसे—हलकी बात। ७. (काम) जिसमें अधिक परिश्रम न करना पड़ता हो। सहज। सुगम। ८. किसी प्रकार के भार आदि से मुक्त या रहित। जैसे—लड़की का ब्याह करके वह भी हलके हो गया। ९. जिसके कारण भार कम पड़ता हो। जैसे—हलका भोजन। १॰. (खेत या जमीन) जो कम उपजाऊ हो। जैसे—यह खेत तुम्हारे खेत से कुछ हलका है। ११. कम। थोड़ा। जैसे—हलके दाम का कपड़ा। १२. (प्रकृति या शरीर) जिसमें प्रफुल्लता हो। जैसे—नहाने से तबीयत हलकी हो जाती है। १३. किसी की तुलना में कम अच्छा। घटिया। जैसे—हलका मानल। १४. जिसका विशेष गौरव, प्रतिष्ठा या मान न हो। जैसे—देखो, हमारी बात हलकी न पड़ने पाए। पद—हलका सोना=हलका सुनहरी रंग। (रँगरेज) हलकी बात=ओछी, तुच्छ या बुरी बात। मुहा०—हलका करना=(क) अपमानित करना। (ख) तुच्छ ठहराना। जैसे—तुमने दस आदमियों के बीच में हलका किया। (मन) हलका-भारी होना=(क) उकताना। ऊबना। (ख) मन में किसी प्रकार की चंचलता या विकार का अनुभव करना। (ग) लोगों की दृष्टि में कुछ तुच्छ ठहरना। हलके-हलके=धीरे-धीरे। मंद गति से। वि० [हिं० हड़क या हड़कना] पागल (कुत्ते, गीदड़ आदि के लिए प्रयुक्त)। जैसे—हलका कुत्ता। पुं० [हल-हल से अनु०] पानी की तरंग। लहर। पुं० [अ० हलकः] १. किसी चीज के चारों ओर का घेरा। मंडल। २. गोलाकार रेखा। वृत्त। ३. वृत्त की परिधि। ४. किसी प्रकार का सीमित क्षेत्र। ५. शासनिक आदि कार्यों के लिए निर्धारित किया हुआ को विशिष्ट क्षेत्र या भू-खंड। जैसे—पुलिस के सिपाही रात को अपने-अपने हलके में गश्त लगाते हैं। ६. गोल घेरा बनाकर रहनेवाले पशुओं का झुण्ड। जैसे—मुगल बादशाहों के साथ हाथियों के हलके चलते थे। ७. पशुओं के गले में पहनाया जानेवाला पट्टा। ८. लोहे का वह गोलाकार बंद, जो पहियों पर जड़ा रहता है। हाल
Meaning of बहुत फ़र्क पड़ना (Bahut phark padana) in English, What is the meaning of Bahut phark padana in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of बहुत फ़र्क पड़ना . Bahut phark padana meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. बहुत फ़र्क पड़ना (Bahut phark padana) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word बहुत फ़र्क पड़ना: English meaning of बहुत फ़र्क पड़ना , बहुत फ़र्क पड़ना meaning in english, spoken pronunciation of बहुत फ़र्क पड़ना, define बहुत फ़र्क पड़ना, examples for बहुत फ़र्क पड़ना